रोटरी और इनर व्हील क्लब ने लगाया मेगा लीवर जांच शिविर, 98 लोगों का हुआ फाइब्रोस्कैन

WhatsApp Channel Join Now

ओरियाना हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में लिवर की सेहत के प्रति किया जागरूक, संतुलित खानपान और नियमित जांच पर दिया जोर

वाराणसी। बदलती जीवनशैली, खानपान में लापरवाही और जंक फूड के बढ़ते चलन से लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर और इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर की ओर से ओरियाना हॉस्पिटल के सहयोग से मेगा लीवर फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया गया। ‘नो योर लिवर, प्रोटेक्ट योर लाइफ’ (अपने लिवर को जानें, जीवन सुरक्षित रखें) थीम पर आयोजित शिविर में कुल 98 सदस्यों ने जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर का उद्देश्य रोटरी और इनर व्हील क्लब के सदस्यों, उनके परिवारों और मित्रों के बीच लिवर के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। इसके माध्यम से लोगों को समय रहते लिवर की जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। शिविर में प्रतिभागियों को फाइब्रोस्कैन जांच के जरिए अपने लिवर की स्थिति समझने का अवसर मिला।

आयोजकों ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या, अनियमित खानपान और जंक फूड के अधिक सेवन के कारण लिवर संबंधी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। ऐसे में समय रहते जांच और जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी है। शिविर का संदेश ‘लिवर के अंदर की बात’ भी इसी उद्देश्य से रखा गया, ताकि लोग लिवर की सेहत को लेकर जागरूक हों।

संयोजकों के प्रयासों से सफल आयोजन
शिविर के सफल संचालन में संयोजक रोटेरियन डॉ. अतुल्य रतन, रोटेरियन सचिन जैन और डॉ. सौम्या अग्रवाल बजाज का विशेष योगदान रहा। उनके समन्वय और प्रयासों से जांच शिविर व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन परिमल अग्रवाल, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष जड़िया और पूर्व अध्यक्ष राकेश बजाज, मनीष अग्रवाल, नवल कथूरिया, राजेश अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, संदीप प्रहलादका, असीम टंडन, दिनेश आनंद और योगेश रुपानी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

दोनों क्लबों के अध्यक्षों ने संयोजकों, ओरियाना हॉस्पिटल की टीम और शिविर में शामिल सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

BK Pathak
BK Pathak

22052 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story