रोहनिया में 1.12 करोड़ से बनेंगी सड़कें और पुलिया, राज्यमंत्री ने छह परियोजनाओं का किया शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now

पंचकोसी मार्ग से जुड़ी बस्तियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत

वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सोमवार को राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत छह विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर करीब 1 करोड़ 12 लाख 33 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके पूरा होने से क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बस्तियों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

राज्यमंत्री ने बताया कि विकास कार्यों के तहत कंदवा में पंचकोसी मार्ग से श्रीराम प्रजापति के घर तक 35.89 लाख रुपये की लागत से 375 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अमरा खैरा चक में पंचकोसी मार्ग से सत्यम नगर में रत्नाकर सिंह के घर तक 17.13 लाख रुपये से 137 मीटर तथा खनाव में भुआलपुर से विभूति नारायण के घर तक 16.85 लाख रुपये की लागत से 225 मीटर मार्ग बनाया जाएगा।

123

इसी क्रम में पंडितपुर में एजीआरएस से मुसहर बस्ती तक 17.47 लाख रुपये की लागत से 349 मीटर और मंडुवाडीह में गोपाल गुप्ता के घर से दिलीप पटेल के मकान तक 11.99 लाख रुपये से 166 मीटर सड़क का निर्माण होगा। वहीं, कंचनपुर में करीब 13 लाख रुपये की लागत से पुलिया बनाई जाएगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। विशेषकर उन बस्तियों के लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें लंबे समय से खराब रास्तों और आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है, ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, महामंत्री राज बहादुर राजभर, गौरव सिंह पटेल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, केशव यादव, बिपिन चंद्र पाल, बृजेश राजभर, राकेश राजभर, अंकित जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21796 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story