पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की होगी नियमित निगरानी, मंडलायुक्त ने दिया निर्देश
May 27, 2026, 11:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने आपूर्ति विभाग को पत्र भेजकर स्टॉक की नियमित निगरानी करने और खपत की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने कहा है कि तेल और गैस की कहीं कमी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में रात के वक्त पेट्रोल पंप बंद होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि जहां भी पेट्रोलियम और गैस की किल्लत की जानकारी हो तत्काल वहां उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
दरअसल, वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के चलते तमाम तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इसकी वजह से लोग अधिक से अधिक तेल भरवाकर स्टॉक करवा लेना चाहते हैं। इससे कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी हो जा रही है।

