स्मार्ट काशी एप से कुत्तों का रजिस्ट्रेशन, नगर निगम ने डिजिटल की प्रक्रिया 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अब स्मार्ट काशी एप से कुत्तों का पंजीकरण होगा। नगर निगम ने पशुपालकों की सुविधा के मद्देनजर प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। ऐसे में स्मार्ट काशी एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 

अधिकारियों ने बताया कि पालतू जानवरों के पंजीकरण के लिए पशुपालकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा और पालतू जानवरों का सटीक डेटा रखना है। 

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण न कराने वाले पशुपालकों पर 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share this story