वाराणसी में आयोजित हुआ 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर प्रबुद्ध समागम, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई रहे मुख्य अतिथि

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर वाराणसी की ओर से मंगलवार शाम 3 बजे कचहरी स्थित कमिश्नरी सभागार में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' अभियान के तहत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, मेयर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय पूर्व उपाध्यक्ष मुन्ना रघुवंशी, महामंत्री नवीन कपूर व जगदीश त्रिपाठी, दक्षिणी विधानसभा प्रभारी व उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री संदीप केसरी, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, पार्षद इंद्रेश सिंह, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता, उमंग, अनंत राज गुप्ता, संजय केसरी, मोर्चा उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश चौरसिया, बबलू अग्रहरि, बसंत, मनीष सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, गोला दीनानाथ के पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ं

इस समागम में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की अवधारणा पर चर्चा हुई, जिसमें इसके राष्ट्रीय महत्व और लाभों को रेखांकित किया गया। यह आयोजन भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग को इस अभियान से जोड़ने और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

ं

ं

ं

Share this story