राजदुलारी फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क साईकिल का वितरण

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। 25 अक्टूबर 2023 को जनमित्र न्यास/मानवाधिकार जननिगरानी समिति (JMN/PVCHR) द्वारा भारतीय मूल की स्वीडन निवासिनी पारुल शर्मा राजदुलारी फाउंडेशन एवं 200 स्वीडिश डोनर्स के आर्थिक सहयोग से 13 लड़कियों को संस्था कार्यालय पर साईकिल का वितरण किया गया।

CVB

इस मौके पर संस्था के निदेशक डॉ. लेनिन रघुवंशी ने कहा कि, संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दलित समुदाय से सम्बद्ध हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं उच्च शिक्षा से जुड़ीं तेरह लड़कियों को साईकिल देकर उनके स्कूल और कॉलेज पहुंचने और शिक्षा पाने के रास्ते को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।

साईकिल पाने वाली इन लड़कियों की आज खुशी की कोई सीमा नहीं थी, ऐसा लग रहा था उन्हें पंख मिल गया हो, जिसके सहारे वे अपनी मंजिल पर आसानी से पहुंच जाएंगी। इनमें से कई लड़कियों के घर से स्कूल कॉलेज की दूरी लगभग पांच और किसी का दस किलोमीटर भी है। ऐसे में ऑटो का किराया होने पर वे ऑटो से जातीं हैं, लेकिन अधिकांश उन्हें पैदल जाना पड़ता है क्योंकि निम्न आर्थिक तबके से होने के कारण परिवार वाले बमुश्किल से शिक्षा के लिए राजी हुएं हैं। ऐसे में यदि साधन या किराया का मांग किया जाए तो, उन्हें पढ़ाई छोड़ देने के लिए साफ कह दिया जाता है। उधर कई बार स्कूल कॉलेज देर से पहुंचने के कारण भी सजा और डांट खाना पड़ता है। 

CGG

संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी ने कहा कि, साईकिल उनके आत्मनिर्भर होने के लिए शिक्षित होने और जानकार होने की पहली शर्त को पूरा करने बहुत बड़ा मददगार बनेगा।  

F

इस मौके पर संस्था की कार्यकम निदेशक शिरीन शबाना खान, महासचिव जय कुमार मिश्रा, सहित अन्य वरिष्ठ सहयोगी रिंकू पाण्डेय, सुशील चौबे, कार्यकता मंगला राजभर, छाया कुमारी, ज्योति गौड़, राजेन्द्र प्रसाद, अरविंद कुमार, शोभनाथ और सोमारू मौजूद रहे।

Varanasi News Desk
Varanasi News Desk

4008 Articles

Share this story