250 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, वाराणसी की महारैली में प्रेमचंद बिंद ने किया ऐलान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश के 40 जिलों की 250 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का ऐलान किया है। रविवार को वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित अधिकार एवं सत्ता संकल्प महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने आगामी चुनाव के लिए अपना एजेंडा सामने रखा। महारैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रेमचंद बिंद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शोषण और अत्याचार जैसी समस्याओं से जूझ रही है। आम आदमी के सामने भोजन, आवास, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समानता और मानवता की स्थापना के उद्देश्य से संघर्ष कर रही है। गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्ग को उनका अधिकार दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है।

123

उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आती है तो गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। गरीबों, मजदूरों और किसानों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के साथ बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में काम होगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश में कल-कारखाने, फैक्ट्रियां और मिलें स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

प्रेमचंद बिंद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, आरक्षण और विकास पार्टी के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। इन्हीं सवालों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेगी।

महारैली को मोहनलाल निषाद, डॉ. स्वयंवर पाल, रामधनी केवट, हिमांशु पाठक, प्रेम बहादुर सिंह, तपस्या प्रसाद बिंद, संजय बिंद और डॉ. लाल बिहारी बिंद सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक भागीदारी और चुनावी रणनीति का संकेत दिया।

BK Pathak
BK Pathak

22094 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story