बनारस की प्रियंका मिश्रा बनी कोहिनूर मिसेज इंडिया इण्टरनेशनल, परिवार को दिया सफलता का श्रेय, बोलीं, महिलाओं के लिए प्रेरणा है यह ताज 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। विगत कई वर्षों से चिकित्सा प्रशासन के पद पर कार्यरत माता पिता एवं पती की प्रेरणा से 2023 में मिसेज बनारस जूनियर एज ग्रुप एवं मई 2024 में मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम करने वाली बनारस की मिसेज प्रियंका मिश्रा ने कोहिनूर मिसेज इंडिया इण्टरनेशनल का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया। लखनउ स्थित होटल लेक ब्यू में आयोजित समारोह में मिसेज कोहिनूर इंडिया इण्टरनेशनल 2025 का ताज प्रियंका मिश्रा ने जीत हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। 

vns

यह समारोह एनएच फिल्म एवं वीएस इवेर्टस द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तरं प्रदेश, कोलकाता, दिल्ली, मध्यप्रदेश, झारखण्ड जैसे राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रियंका ने अपनी अद्वितिय प्रतिभा, आकर्षक व्यक्तित्व और सशक्तिकरण के संदेश के साथ जूरी और दर्शको का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने अभियान में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर ध्यान केन्द्रित किया।

vns

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिमेष सक्सेना क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ एवं मशहूर अवधी गायक अनुराग पंडित उपस्थित रहे। निर्णायकों में बंदना सिंह (कोहिनूर मिसेज इंडिया इण्टरनेशनल 2022), रीना सिंह (कोहिनूर मिसेज इंडिया इण्टरनेशनल 2023), पूजा जगोटा (कोहिनूर मिसेज इंडिया 2023), शाक्षी पाण्डेय (मिसेज बनारस सीनियर एज ग्रुप 2023) एवं मशहुर फैशन डिजाइनर मुकिम अख्तर शामिल रहे। कोहिनूर इंडिया शो के डायरेक्टर निहिल मोहन श्रीवास्तव एवं सचिव प्रतिक भटनागर ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। 

vns

इस अवसर पर प्रियंका मिश्रा ने कहा कि मैं इस सम्मान के लिए अत्यंत आभारी हूं। यह ताज न केवल मेरे लिए, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। मै अपने पति, बच्ची, माता-पिता एवं सास की अतत्यंत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया। मैने अपने जॉब एवं परिवार पर ध्यान रखते हुए अपनी 'फिटनेस का भी पूरा खयाल रखा और कई हिन्दी एलबम में नायिका का रोल भी निभाया। प्रतियोगिता के डायरेक्टरों, संस्था के सचिव एवं उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी सहित सभी ने प्रियंका को जीत की बधाई दी।

Share this story