छठ महापर्व की तैयारियों से काशी में बढ़ी रौनक, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक उमड़ी भीड़

WhatsApp Channel Join Now

फलों और पूजन सामग्री की खरीदारी तेज, पाण्डेयपुर में सजीं दौरा-सूप की दुकानें, गंगा घाटों और सरोवरों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

कैंट रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ी भीड़, पहड़िया मंडी में फलों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग

वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर धर्म नगरी काशी में उत्सव का माहौल बनने लगा है। पर्व की तैयारियों के साथ ही शहर के बाजारों, रेलवे स्टेशनों और गंगा घाटों पर रौनक बढ़ गई है। छठ पूजा के लिए जरूरी फलों, पूजन सामग्री और दौरा-सूप की खरीदारी तेज हो गई है। बाजारों में महिलाएं अपने परिजनों के साथ खरीदारी करने पहुंच रही हैं। वहीं, परदेश से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते कैंट रेलवे स्टेशन पर भी चहल-पहल बढ़ गई है।

123

पहड़िया मंडी में फलों की खरीदारी तेज
छठ पूजा में फलों का विशेष महत्व होने के कारण पहड़िया मंडी में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। व्रती परिवार पूजा के लिए केला, नारियल और अन्य मौसमी फलों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, पाण्डेयपुर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में दौरा, सूप और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए तैयारियां की हैं।

123

कैंट स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़
छठ पर घर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में कामगार और अन्य यात्री ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में जुटा है।

123

घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
छठ पूजा के अवसर पर अस्सी, तुलसी सहित प्रमुख गंगा घाटों और विभिन्न सरोवरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसे देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई, समतलीकरण और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

BK Pathak
BK Pathak

21721 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story