काशी में तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, भाजपा महानगर की बैठक में बनी रणनीति

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक सहभागिता और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक में तिरंगा यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान से जोड़ने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

123

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। काशी की पावन धरती से निकलने वाली तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ें और इसे जन-जन का अभियान बनाएं।

तिरंगा यात्रा के महानगर संयोजक मधुकर चित्रांश ने यात्रा की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय भी किया। बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, संगठनात्मक भागीदारी और यात्रा को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

123

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', महापौर अशोक कुमार तिवारी, प्रदेश राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुरेंद्र पटेल, नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, संजय सोनकर, डॉ. सुजीत सिंह, संजय सिंह और अदिति सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share this story