वाराणसी के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मरम्मत कार्य 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के कई इलाकों में सोमवार को अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उपकेंद्र से जुड़े फीडर पर तार बदलने का कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते निर्धारित समय तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

बिजली विभाग के मुताबिक सोमवार दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान पन्नलाल पार्क उपकेंद्र लाइन पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य नियमित मेंटेनेंस योजना के तहत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सके।

प्रभावित क्षेत्रों में 23 पूर्वांचल कॉलोनी, स्मार्ट हाउस, सेंट्रल जेल परिसर, पुलिस लाइन, डीजल लोको कार्यालय, पुलिस लाइन, विकास भवन सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

Share this story