कोतवाली क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान, गलत खड़ी बाइकों का चालान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर गलत तरीके से खड़ी बाइकों की जांच कर उनका चालान किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने की चेतावनी दी गई।
कोतवाली क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान, गलत खड़ी बाइकों का चालान

अभियान के दौरान एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और कोतवाली थाना निरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई।

कोतवाली क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान, गलत खड़ी बाइकों का चालान

Share this story