पीएम सूर्य घर योजना : वाराणसी को नंबर-1 बनाने की तैयारी, कलेक्ट्रेट में बनी रणनीति

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वाराणसी को उत्तर प्रदेश में नंबर-1 बनाने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर योजना की प्रगति का आकलन किया गया और लक्ष्य हासिल करने के लिए रणनीति तय की गई।

a

केंद्र और राज्य के अधिकारियों ने की समीक्षा
बैठक की अध्यक्षता नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव जे. वी. एन. सुब्रमण्यम सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने की। इसमें यूपी नेडा और एमएनआरई के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में वेंडर, बैंक और डिस्कॉम की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई और योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

प्रगति बढ़ाने पर विशेष जोर
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने योजना की मौजूदा प्रगति का आकलन करते हुए इसे और तेज करने पर जोर दिया। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ा जाए, ताकि सौर ऊर्जा का लाभ हर घर तक पहुंच सके।

a

वाराणसी को नंबर-1 बनाने की रणनीति
बैठक में यह लक्ष्य रखा गया कि वाराणसी को इस योजना के क्रियान्वयन में पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाया जाए। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, जागरूकता अभियान और प्रक्रिया को सरल बनाने पर चर्चा हुई।

a

प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

a

सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
अधिकारियों ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से न सिर्फ लोगों को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा, बल्कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

Share this story