पद्मश्री डॉ. रजनीकांत की माता का निधन, परिजनों और शुभचिंतकों में शोक

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पद्मश्री डॉ. रजनीकांत की माता चंद्रकला द्विवेदी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्ष की थीं। उन्होंने मवैया आशापुर चौराहा के निकट स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार काशी के पवित्र मणिकर्णिका घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ किया गया, जहां बड़े पुत्र डॉ. रजनीकांत ने मुखाग्नि दी।

डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उनका परिवार संयुक्त रूप से रहता है और उनकी माता सभी पुत्रों प्रोफेसर शशिकांत द्विवेदी, निशिकांत द्विवेदी और उनके साथ निवास करती थीं। उनके पिता लक्ष्मीकांत द्विवेदी गोरखपुर स्थित नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बड़हलगंज में 27 वर्षों तक प्राचार्य पद पर कार्यरत रहे थे। उनका निधन वर्ष 2010 में हुआ था।

Share this story