सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी ‘नई सुबह एक उम्मीद’ संस्था, शिवभक्तों और कांवड़ियों को बांटा शीतल जल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सावन के पवित्र माह में धार्मिक आस्था के साथ सेवा और मानवता का संदेश देते हुए सामाजिक संस्था ‘नई सुबह एक उम्मीद’ की ओर से सावन के दूसरे सोमवार को नंदी चौराहे पर नि:शुल्क शीतल जल वितरण किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया।

सावन के दूसरे सोमवार को काशी में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु पैदल यात्रा कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। गर्मी और उमस के बीच उन्हें राहत देने के उद्देश्य से संस्था के सदस्य नंदी चौराहे पर सेवा कार्य में जुटे रहे। जल वितरण के साथ श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के मार्ग और दर्शन-पूजन से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

123

संस्था के कार्यकर्ताओं ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान में यथासंभव सहयोग किया। सेवा के दौरान कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ श्रद्धालुओं की मदद की और काशी की अतिथि सत्कार की परंपरा को आगे बढ़ाया। संस्था की अध्यक्ष ममता के नेतृत्व और संस्थापक विजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अध्यक्ष ममता ने कहा कि काशी में सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है। सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है।

123

संस्थापक विजय कुमार ने कहा कि सावन केवल पूजा और दर्शन का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश देने का भी अवसर है। संस्था इसी भावना के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रहेगी। सेवा कार्य में संध्या पांडे, राजश्री साहनी, किरन देवी, अजरा बीबी, रहमत अली, मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू गुप्ता, महबूब हसन, रिंकू प्रसाद, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती और सुमित बिंद समेत कई सदस्य शामिल रहे।

Share this story