छठ पर अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी संस्था, हजारों लोगों को पिलाई निःशुल्क चाय

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व छठ पर अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस परिसर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से निःशुल्क चाय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सेवा ही संकल्प’ मुहिम के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं को चाय वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। ठंड के मौसम में सुबह-सुबह घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह पहल काफी राहत भरी रही।

संस्था की ओर से प्रतिवर्ष छठ महापर्व पर यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यकर्ताओं ने पूरी तत्परता के साथ श्रद्धालुओं के बीच चाय का वितरण किया। इस दौरान उत्थान महिला क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष एवं समाजसेवी संध्या पांडेय ने सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन में अपना विशेष योगदान दिया।

123

कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता ने किया। चाय वितरण के साथ ही संस्था के कार्यकर्ताओं ने घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं की दर्शन-पूजन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहयोग किया। साथ ही लोगों को छठ महापर्व की धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने बताया कि नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत महिला सशक्तीकरण, गरीब और असहाय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, बच्चों की शिक्षा, वृद्धजनों की सहायता, बेटियों को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं। धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर जरूरतमंदों की मदद भी संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय उपलब्ध कराना संस्था की सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। इस अवसर पर विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, रामबाबू गुप्ता, करम भारती, मंगलेश्वर प्रसाद, महबूब हसन, रिंकू, संध्या पांडेय, राजश्री साहनी, संगीता पटेल सहित संस्था की महिलाएं और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21790 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story