अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी में गूंजा योग का संदेश, कोरिया समेत कई देशों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी में आयोजित एक भव्य योग कार्यक्रम में योग को विश्व शांति, मानव कल्याण और स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। क्लासिकल योगा इंटरनेशनल, कोरिया धम्म योग एसोसिएशन एवं कैलाशपुरी सेवाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में रानीपुर-मंडुआडीह स्थित कास्टिलो हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए योग साधकों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

d

योग की वैश्विक उपयोगिता पर हुआ मंथन
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु ऋषिकुमार संतोष जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित योग सत्रों और व्याख्यानों के माध्यम से योग की प्रासंगिकता, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में उसकी आवश्यकता तथा मानव जीवन में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करता है।

d

दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के प्रतिभागी हुए शामिल
आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ-साथ दक्षिण कोरिया और अन्य देशों से आए प्रशिक्षुओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आयामों का प्रदर्शन किया गया और इसकी वैज्ञानिकता तथा व्यावहारिक उपयोगिता को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

d

योग को बताया विश्व कल्याण का मार्ग
कार्यक्रम में भारतीय जनजागरण समिति, राष्ट्र जागरण अभियान और विश्व नारी अभ्युदय संगठन से जुड़े चिंतकों और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का समग्र माध्यम है। योग के सकारात्मक प्रभाव ही विश्व में शांति, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत कर सकते हैं।

d

योगमय जीवन का लिया संकल्प
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक मंडल के सदस्य मनिंद्र कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर दास, श्यामा जी महाराज, पूर्णमासी जी महाराज और कुमार विक्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

aaa

Share this story