अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 हज़ार स्तन कैंसर स्क्रीनिंग का लक्ष्य
एआई-पावर्ड थर्मल इमेजिंग तकनीक से एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में जाँच होना ,अपने आप में होगा कीर्तिमान
"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" योजना के तहत वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 14 जनवरी से अब तक 36,000 महिलाओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है
सिगरा स्टेडियम में रविवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को होगा निःशुल्क जांच
"नो सी, नो टच" तकनीक से की जायेगी स्क्रीनिंग
मोदी-योगी सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सीय सुविधाएं ,जांच और इलाज को लेकर काफी संवेदनशील है। सरकार “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के तहत वाराणसी संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्त्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाई है। वाराणसी प्रशासन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 हज़ार स्तन कैंसर स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखी हैँ। एआई-पावर्ड थर्मल इमेजिंग तकनीक से एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में जाँच होना ,अपने आप में कीर्तिमान होगा। इस अभियान के अंतर्गत वाराणसी संसदीय क्षेत्र में थर्मल कैमरे एवं थर्मलिटिक्स सॉफ्टवेयर की सहायता से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान पूर्णतः "नो सी, नो टच" माध्यम से चल रहा है एवं प्रतिदिन लगभग 800 से 900 महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। कैंसर स्क्रीनिंग के लिए 14 जनवरी से ‘नमो शक्ति रथ’ का संचालन हो रहा है । वाराणसी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नमो शक्ति रथ (मोबाइल वैन) द्वारा 6 मार्च 2026 तक वाराणसी संसदीय क्षेत्र में लगभग 36000 महिलाओं की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। । यह कैंप रविवार दिनांक 8 मार्च को प्रातः 7:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में आयोजित होगा, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की निःशुल्क स्तन कैंसर जांच की जाएगी। यह कैंप स्वास्थ्य विभाग एवं आईटीवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जनपद की महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप (जाँच )स्थल पर पहुंचकर निःशुल्क जांच सुविधा का लाभ उठाएं और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। सरकार इस अभियान के दौरान संभावित मरीजों की जांच और इलाज कराने के लिए कैंसर अस्पताल से सहयोग लेगी। आईटीवी फाउंडेशन की ओर से वाराणसी जनपद को 20 नमो शक्ति रथ (मोबाइल वैन) उपलब्ध कराया गया हैं। जिसकी मदद से महिलाओं में स्तन कैंसर के स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है।
सीएमओ डॉ राजेश प्रसाद ने बताया कि नो सी, नो टच" तकनीक से स्क्रीनिंग की जायेगी। स्तन कैंसर स्क्रीनिंग के लिए एआई-पावर्ड थर्मल इमेजिंग तकनीक (थर्मलाइटिक्स) का उपयोग किया जायेगा, जो नॉन-इनवेसिव, रेडिएशन-फ्री और बिना संपर्क की जांच पद्धति है।

