देव दीपावली पर महिलाओं को बांटे तुलसी के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, ‘नई सुबह एक उम्मीद’ संस्था की पहल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देव दीपावली के पावन अवसर पर ‘नई सुबह एक उम्मीद’ सामाजिक संस्था की ओर से करौंदी वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए और उन्हें पर्व के धार्मिक महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

संस्था की अध्यक्ष ममता ने कहा कि देव दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इसी तरह तुलसी का पौधा भी घर-परिवार में सकारात्मकता, स्वास्थ्य और शुद्ध वातावरण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा दीपक जिस तरह अंधकार को दूर कर सकता है, उसी तरह एक छोटा सा तुलसी का पौधा हमारे जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

123

उन्होंने देव दीपावली की पौराणिक मान्यता बताते हुए कहा कि भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर पृथ्वी को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया था। इस विजय की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। आज के दौर में अशिक्षा, प्रदूषण और बीमारियां समाज के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इनसे मुकाबला करने के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतारा देवी ने महिलाओं को तुलसी के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तुलसी केवल पूजनीय पौधा ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा में घर-परिवार से जुड़ा महत्वपूर्ण हिस्सा है। पौधारोपण और हरियाली को बढ़ावा देने से स्वच्छ वातावरण के निर्माण में मदद मिलती है। उन्होंने महिलाओं से अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

संस्था की ओर से उपस्थित महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में संतारा देवी, सुनीता देव, राधिका देवी, सोनम, मीरा, अंजलि, लक्ष्मी देवी, मंजू कुमारी, रेखा देवी, प्रतिभा, उषा देवी और सरिता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

BK Pathak
BK Pathak

21978 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story