अक्षय नवमी पर माहेश्वरी महिला संगठन ने की सुख-समृद्धि की कामना, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

WhatsApp Channel Join Now

महमूरगंज के बगीचे में विधि-विधान से हुआ आंवला वृक्ष का पूजन, महिलाओं ने एक साथ ग्रहण किया भोग-प्रसाद

वाराणसी। माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी की ओर से बुधवार को महमूरगंज स्थित बगीचे में अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य की कामना की गई।

समाज के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने बताया कि पर्व के अवसर पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे कलश स्थापित कर रोली, अक्षत, पुष्प और माला अर्पित की। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा कर विधिवत पूजन किया और भोग लगाया। पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने बताया कि आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन वृक्ष की पूजा, परिक्रमा और उसके नीचे भोजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

पूजन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भक्तिमय भजनों, लोकगीतों और मंगल गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे बगीचे को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इसके बाद सभी महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे सामूहिक रूप से बैठकर भोग-प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

गौरव राठी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्वों के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करना है। इस अवसर पर महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में अलका बाहेती, प्रज्ञा बजाज, कंचन मारू, सुनीता राठी, भारती करवा, मंजू राठी, संगीता सोनी, राजश्री सोमानी, मधु राठी, सविता दुजारी, सुमन मुंदड़ा, रेखा सोमानी, सुनीता काबरा और नीमा धूत सहित संगठन की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

BK Pathak
BK Pathak

21846 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story