काशी विद्यापीठ में NSS की जागरूकता रैली, चेतगंज टीआई आसिफ सिद्दीकी ने छात्रों ने छात्रों के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम और रैली में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेतगंज के ट्रैफिक इंस्पेक्टर मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी उपस्थित रहे।

ं

“नियमों का पालन ही जीवन की सुरक्षा”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “हमारा परिवार हमारे सुरक्षित घर लौटने का इंतजार करता है, इसलिए हमें अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना चाहिए।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय कभी भी नशे का सेवन न करें और हमेशा हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें।

ं

NSS के शिविर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
यह कार्यक्रम काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देशन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम और कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. हंसराज, धनंजय कुमार शर्मा, डॉ. शशांक चंदेल एवं डॉ. दिनेश कुमार की देखरेख में यह आयोजन संपन्न हुआ।

रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के तहत NSS स्वयंसेवकों ने परिसर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” और “यातायात नियमों का करें पालन, सुरक्षित होगा जीवन” जैसे नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

ं

सड़क सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों, निर्धारित गति, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल विजयभान और कांस्टेबल रवि कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Share this story