अब घर बैठे बुक करें बरेका सिनेमा हॉल की टिकट, ऑनलाइन सुविधा शुरू

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मचारियों और सिनेमा क्लब के सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के लिए टिकट बुक कराने के लिए काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बरेका स्थित सिनेमा हॉल में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके माध्यम से सदस्य घर बैठे अपनी पसंद की फिल्म और सीट के अनुसार टिकट बुक कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के साथ उनका समय बचाना और मनोरंजन की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए सिनेमा क्लब के सदस्य https://www.blwcinemaclub.in वेबसाइट पर जाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी एचआरएमएस आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन करने पर टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सदस्य अपनी पसंद के शो और उपलब्ध सीटों में से चयन कर टिकट आरक्षित कर सकेंगे।

रोजाना सुबह 10 बजे से शुरू होगी बुकिंग
बरेका प्रशासन के अनुसार सभी निर्धारित शो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह सुविधा संबंधित शो के शुरू होने के आधे घंटे बाद तक उपलब्ध रहेगी। इससे सदस्यों को अपनी सुविधा के अनुसार टिकट आरक्षित करने का विकल्प मिलेगा।

परेशानी होने पर टिकट काउंटर से मिलेगी मदद
ऑनलाइन बुकिंग को सरल बनाने के लिए सदस्यों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिन सदस्यों को ऑनलाइन टिकट बुक करने में परेशानी हो रही है अथवा जिनका नाम बुकिंग प्रणाली में दर्ज नहीं है, वे सिनेमा हॉल के टिकट काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं। वहां नाम दर्ज कराने और बुकिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई है, ताकि सदस्यों को शो शुरू होने से पहले जरूरी सहायता मिल सके।

मनोरंजन के साथ डिजिटल सुविधा को बढ़ावा
जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के हित में शुरू की गई यह सुविधा उनके कार्य के साथ मनोरंजन, पारिवारिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सिनेमा क्लब के सभी सदस्यों से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाने और बरेका में उपलब्ध स्वस्थ मनोरंजन के अवसरों से जुड़ने की अपील की।

BK Pathak
BK Pathak

21888 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story