शिवपुर में बाउंड्री में मिला नवजात, अस्पताल में कराया भर्ती

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर कठवतिया में शनिवार को खेत की बाउंड्री में नवजात शिशु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नवजात को देखकर इसकी जानकारी जुटाई और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्चे को वहां छोड़ने वाले के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र (पप्पू) पटेल पुत्र स्वर्गीय अलियार पटेल की बाउंड्री में नवजात शिशु मिला। बाउंड्री के भीतर बैंगन और फूल की खेती की जाती है। वहां नवजात को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की मदद ली गई।

पंडित दीनदयाल अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों ने नवजात को एंबुलेंस से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को किसने और किन परिस्थितियों में खेत की बाउंड्री में छोड़ा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Share this story