शिकायत निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी, चिरईगांव चौकी प्रभारी निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। महिला संबंधी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में चिरईगांव चौकी प्रभारी महेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई। 

चौकी क्षेत्र के एक आवेदक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी भतीजी के गुमशुदा होने की सूचना चौकी पर देने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गुमशुदा की तलाश के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया। 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच कराई। एसीपी सारनाथ ने पूरे मामले की जांच की और 11 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपी। उसमें चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Share this story