नगर निगम ने तुलसी घाट से हटवाया अतिक्रमण, संकटमोचन महंत ने शेयर किया वीडियो, कर्मियों पर आरोप 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र ने नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। उसमें नगर निगम की टीम तुलसी घाट पर बांस-बल्ली हटाते दिख रही है। अधिकारियों ने अपने नाम बताए। महंत ने लिखा कि आरती स्थल को तहस-नहस कर दिया गया।  

महंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि ये नगर निगम के जांबाज अधिकारी हैं, जिन्होंने तुलसी घाट के आरती स्थल को तहस-नहस किया और स्थानीय लोगों के दुर्व्यवहार किया। काश नगर निगम ऐसे लोगों को कुछ ट्रेनिंग भी देता। ये काशी की सबसे प्राचीन आरती है। इनसे बचे तो सेवैं काशी। 

वीडियो में नाम पूछने पर दोनों आधिकारियों ने अपना नाम कृष्णचंद और दूसरे ने कर्नल संदीप शर्मा बताया। इस संबंध में संयुक्त नगर आयुक्त कृष्णचंद ने बताया कि नगर निगम की ओर से गंगा घाटों से अतिक्रमण हटवाए जा रहे हैं। महंत से फोन पर बात की गई थी। उन्हें बताया गया कि किसी प्रकार के आयोजन की अनुमति लेना अनिवार्य है। कर्मचारियों ने किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। सब अपना काम कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति आकर वीडियो बनाने लगा।

Share this story