अखरी में 14.89 करोड़ से बनेगा स्टॉर्म वाटर ड्रेन का विधायक ने किया भूमिपूजन, जलभराव से मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now

 वाराणसी। रोहनियां क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और सड़क को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को अदलपुरा-चुनार-कछवां मार्ग पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं सड़क रेस्टोरेशन कार्य का भूमि पूजन किया गया। अखरी में आयोजित कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 14 करोड़ 89 लाख 85 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

अदलपुरा-चुनार-कछवां मार्ग (एसएच-79) के किलोमीटर 0.000 से 4.500 तक कुल 4.5 किलोमीटर लंबाई में स्टॉर्म वाटर ड्रेन और सड़क रेस्टोरेशन का कार्य कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1, वाराणसी को सौंपी गई है। इस परियोजना के तहत अखरी से भीखारीपुर तक बनने वाले स्टॉर्म वाटर ड्रेन को आगे जल निकासी की व्यवस्था से जोड़ा जाएगा, जिससे बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी।

123

भूमि पूजन के बाद विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। अदलपुरा-चुनार-कछवां मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन भी सुगम और सुरक्षित होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश पाल ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, राकेश यादव, गुड्डू पटेल, बचाऊ पटेल, लाल बिहारी पटेल, अनिता पटेल, रीता पटेल, अजीत यादव, अवर अभियंता शांतनु कुमार और महेंद्र कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21631 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story