मिशन शक्ति 6.0: वाराणसी में 10 दिन चला महिला सुरक्षा अभियान, 13 गिरफ्तार, 92247 लोगों को किया जागरूक

123
WhatsApp Channel Join Now

773 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, 8180 वाहनों की जांच में 762 के चालान; एंटी रोमियो टीम ने 15056 लोगों को जांचा

वाराणसी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने शारदीय नवरात्र के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत 11 से 20 अक्टूबर तक दस दिवसीय विशेष अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के मार्गदर्शन में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने शोहदों और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ वाहनों की सघन जांच भी की।

पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत 773 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 92,247 महिलाओं, बालक-बालिकाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने प्रचार-प्रसार की 96,725 सामग्री वितरित की। अभियान की शुरुआत कोतवाली थाना क्षेत्र से गोदौलिया चौराहे तक पैदल मार्च के साथ हुई, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

123

एंटी रोमियो टीम ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार
महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 1,358 स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 15,056 व्यक्तियों की जांच की गई और 4,172 लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने 127 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126/135/170 तथा 18 के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 129 के तहत कार्रवाई की। वहीं, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

123

8,180 वाहनों की जांच, 35 सीज
सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए 692 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 8,180 वाहनों की जांच कर 762 का चालान किया गया। 176 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और 35 वाहनों को सीज किया गया। एक मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

123

टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन
अभियान के दौरान 3,951 ई-रिक्शा, 1,026 ओला-उबर और 2,016 निजी टैक्सी वाहनों की जांच की गई। 3,495 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अनियमितताओं पर 149 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

655 गांवों और वार्डों में जनचौपाल
महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने 655 ग्राम, वार्ड और न्याय पंचायतों में जनचौपाल लगाकर 40,066 महिलाओं और बालक-बालिकाओं को महिला अपराध से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 39,354 प्रचार सामग्री वितरित की गई। अभियान में महिला सम्मान समारोह, साइबर सुरक्षा कार्यशाला, करियर गाइडेंस, बाल विवाह और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

BK Pathak
BK Pathak

21309 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story