रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मिर्जामुराद का दुर्गा पूजा पंडाल, मां के दर्शन को उमड़े भक्त

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां दुर्गा की आराधना और दुर्गा पूजा पंडालों की रौनक देखते ही बन रही है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसी क्रम में मिर्जामुराद स्थित शिव शक्ति युवा क्लब श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति की ओर से बनाया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजे पंडाल में मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। यहां धार्मिक उत्साह के साथ भक्ति का माहौल बना हुआ है।

123

समिति की ओर से पिछले कई वर्षों से शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजनोत्सव आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा रहा है। शाम होते ही पंडाल की सुंदरता और बढ़ जाती है। मां के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। समिति की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।

123

समिति के सदस्य मनोज कुमार बिंद और राजन सोनकर ने बताया कि शिव शक्ति युवा क्लब की ओर से कई वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। परंपरा के अनुसार सप्तमी के दिन ढोल-नगाड़ों के साथ मां की प्रतिमा पंडाल में लाई जाती है। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के बीच विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेते हैं। पूजनोत्सव के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाता है।

123

सुरक्षा के भी किए गए इंतजाम
आयोजकों ने बताया कि पंडाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं। इसके साथ ही बालू और पानी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल कदम उठाया जा सके। समिति का प्रयास है कि पंडाल में आने वाले सभी श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां के दर्शन और पूजन कर सकें।

123

BK Pathak
BK Pathak

21223 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story