मिर्जामुराद पुलिस ने 624 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 624 ग्राम गांजा और 2130 रुपये नकद बरामद किए हैं।

बेनीपुर चौराहे के पास चल रहा था अवैध कारोबार
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेनीपुर चौराहे के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया।
झोले में छिपाकर रखी थी पुड़िया
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुंतली बिंद (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोहनिया क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से लाल रंग के झोले में प्लास्टिक और कागज की कुल 142 पुड़िया में 624 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। साथ ही बिक्री के 2130 रुपये नकद भी मिले।
NDPS एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 108/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल (चौकी प्रभारी खजूरी), उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल रामाश्रय सरोज की टीम शामिल रही।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, क्षेत्र में अपराध और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

