नगर निगम में सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने दिलाया एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा का संकल्प, बोले- मजबूत और सुरक्षित भारत के लिए पटेल के आदर्शों का अनुसरण जरूरी

वाराणसी। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर निगम सिगरा स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

123

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के साथ देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रसार करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम के अंत में सहायक लेखाधिकारी एपी तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों, वक्ताओं और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21512 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story