आरोहण समारोह 2026 में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल
वाराणसी। सुसुवाही स्थित नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘आरोहण समारोह 2026’ हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शैक्षणिक, खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह ने पूरे परिसर को उत्सव में बदल दिया।
दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार राय, उप प्रबंधक प्रवीण राय और प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन पर जोर
प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन समाज की मजबूत नींव हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को भावनात्मक सहयोग देने की अपील की, ताकि वे अपने लक्ष्यों को सहजता से प्राप्त कर सकें।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित
समारोह में मोस्ट प्रोमाइजिंग न्यू इंटरेस्ट, बेस्ट कैलीग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, नृत्य और ग्रुप स्टूडेंट जैसी विभिन्न श्रेणियों में तेजस, प्रियांशी, सार्थक, भव्य, हिमांशु, वैष्णवी, अनुष्का, आस्था, लक्ष्य, सृष्टि और संवि को सम्मानित किया गया। बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन का पुरस्कार शुभांशु और वंशिका को मिला, जबकि बेस्ट योगा में सुमन और बेस्ट इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में वंशिका यादव को सम्मानित किया गया। वहीं अंश यादव और भौमिक को बेस्ट साइंस एंड मैथ्स रिजल्ट के लिए पुरस्कृत किया गया।
कक्षावार मेधावी विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान
वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में नर्सरी से कक्षा 5 तक देव, आरव, शानवी, रितिका, अनूदित, श्रेयांशी, परियां और एंजेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से 5 में सर्वाधिक अंक पाने का गौरव परी विश्वकर्मा को मिला। कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों में कृष्ण, प्रिया, सुमन सिंह, वंशिका यादव और नैना प्रथम स्थान पर रहे, जबकि पीहू, साक्षी, तरंग, आराध्या, वंशिका और शगुन को द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
छात्रवृत्ति और सदन पुरस्कार भी वितरित
‘ठाकुर प्रसाद मेमोरियल स्कॉलरशिप’ के तहत आशुतोष शुक्ला, अक्षत मौर्य और भावेश सिंह को सम्मानित किया गया। विद्यालय के चारों सदनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिव्यांशी, कृति, आस्था और अर्पिता को पुरस्कार प्रदान किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नाटक और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित अतिथि और अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों की ऊर्जा और प्रतिभा ने समारोह को यादगार बना दिया।
अनुशासन और परिश्रम से मिलती है सफलता: मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि राजेश कुमार राय ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक बनने का संदेश दिया।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन
समारोह का समापन वरिष्ठ समन्वयक असीम कुमार घोषाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाओं शिवांगी शुक्ला और अंजू सिंह ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
देखें वीडियो
देखें तस्वीरें

















