नगर निगम में मेहंदी प्रतियोगिता, महिलाओं ने हथेलियों पर उकेरे खूबसूरत डिजाइन, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कर्मचारियों को मिला हुनर दिखाने का मंच

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक-दूसरे की हथेलियों पर मेहंदी के आकर्षक डिजाइन उकेरे। इस दौरान निगम परिसर में उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

महिला सशक्तिकरण और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक अभिरुचि का परिचय दिया। कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह और आईसी एक्सपर्ट सरिता तिवारी सहित कई महिला कर्मचारियों की सहभागिता रही।

123

प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर को मेहंदी के डिजाइन के रूप में प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना भी रहा। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित इस पहल ने महिलाओं को रोजमर्रा के कामकाज से अलग रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, आपसी सहयोग और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल रहा।

BK Pathak
BK Pathak

21245 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story