सारनाथ में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया।
महिमा की शादी सलारपुर निवासी अशोक सेठ के साथ शादी हुई थी। विवाहिता ने शुक्रवार की रात कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
घटना की जानकारी के बाद मायकेवाले भी पहुंच गए। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना रहा कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल की जांच की गई। दहेज हत्या का आरोप जांच का विषय है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

