बनारस से झूंसी तक ही जाएंगी कई ट्रेनें
Aug 19, 2026, 10:34 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालनिक कारणों से वाराणसी, बनारस होकर प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनों को झूंसी तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए लागू रहेगी।
रेलवे के अनुसार, मऊ से चलने वाली 65131 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन प्रयागराज रामबाग स्टेशन के स्थान पर झूंसी तक ही यात्रा समाप्त करेगी। वहीं 23 अगस्त तक चलने वाली 65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन और बलिया से 23 अगस्त तक चलने वाली 55131 बलिया-प्रयागराज रामबाग पैसेंजर भी प्रयागराज रामबाग की जगह झूंसी तक ही जाएगी।

