काशी में धूमधाम से मनी क्रांतिज्योति राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सरदार सेना काशी जोन की ओर से क्रांतिज्योति राष्ट्रमाता सावित्री फुले जी की जयंती के अवसर पर दाउदपुर डीह बाबा मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए और सावित्री फुले जी के शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के विचारों को स्मरण किया गया।

कलम की ताकत से आगे बढ़ने का संदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम टहल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है। उन्होंने बच्चों और महिलाओं से कलम की ताकत को पहचानते हुए पढ़ाई को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

किताबों से होता है बुद्धि का विकास
विशिष्ट अतिथि संघसेन रत्न ने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर अध्ययन से ही व्यक्ति की सोच और बुद्धि का विकास होता है। उन्होंने युवाओं को किताबों से जुड़ने और ज्ञान अर्जन को आदत बनाने की सलाह दी।

सावित्री फुले के जीवन पर प्रकाश
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जयप्रकाश राजभर ने राष्ट्रमाता सावित्री फुले जी के जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्री फुले जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

महिला जागरूकता और सरकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया। मधुलता मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सरदार सेना के जिलाध्यक्ष सरदार सेना के विक्रम पटेल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में योग्य और शिक्षित उम्मीदवारों को चुनने की अपील की, ताकि गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र को मजबूत किया जा सके तथा नशामुक्त गांव की दिशा में पहल हो।

कलम अभियान के तहत बच्चों को मिला प्रोत्साहन
सरदार सेना द्वारा चलाए जा रहे ‘कलम अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को कॉपी और पेन वितरित किए गए, जिससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़े।

ं

संचालन और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता पटेल ने की, संचालन कन्हैया लाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आशीष पटेल जीवन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद
इस अवसर पर विकासमति पटेल, ज्योति गोड़, सीमा विश्वकर्मा, जानकी वर्मा, सुनीता पटेल, गीता पटेल, संगीता पटेल, मुनका, वंदना कन्नौजिया, तारा कन्नौजिया, पवित्रा राजभर, आरती पटेल, काजल पाल, मुस्कान पटेल, सौम्या पटेल, कृतिका पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ं

कार्यक्रम के माध्यम से सावित्री फुले जी के शिक्षा और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया।

Share this story