जगतगंज से शीतला घाट तक निकली ‘ममता का बधावा’ शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की रही भागीदारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के जगतगंज क्षेत्र में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली ‘ममता का बधावा’ शोभायात्रा मंगलवार की शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यह यात्रा पिछले लगभग 40 वर्षों से क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा लल्लन सोनकर के नेतृत्व में आयोजित की जाती रही है, जो स्थानीय परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

123

शाम करीब 7 बजे जगतगंज स्थित प्रदीप होटल के सामने ब्रह्म बाबा मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा लहुराबीर चौराहा, नई सड़क, गिरजाघर चौराहा, खारी कुआं गली, जंगमबाड़ी होते हुए गोदौलिया चौराहा पहुंची और अंत में शीतलाघाट स्थित माता शीतला मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था भी सुचारू रही।

123

शोभायात्रा में अम्बरीश सिंह भोला, शालिनी यादव, कीर्ति यादव, विजय यादव, बाडू यादव, दिनेश अगहरि, शिवम यादव, लाल बाबू सोनकर, नोनिक सोनकर, राजा बाबू, लूलू जायसवाल और पिंटू सोनकर समेत अनेक लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्रीय एकता और धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

Share this story