हाईवे पर बड़ा हादसा टला, खड़ी बस में जा घुसी तेज रफ्तार कार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र में भिखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सामने नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार पहले से खराब खड़ी बस में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।

हाईवे पर बड़ा हादसा टला, खड़ी बस में जा घुसी तेज रफ्तार कार

जानकारी के अनुसार हरहुआ निवासी पवन कुमार प्रयागराज से वाराणसी की ओर कार से आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर मरम्मत के लिए खड़ी सरकारी बस से उनकी कार टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

Share this story