प्रज्ज्वल रेवन्ना की गिरफ़्तारी को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी ने बुलंद की आवाज़, कहा – महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ा है

prajjwal rewanna
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। महिलाओं से दुराचार के आरोपी प्रज्ज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी आवाज़ बुलंद की। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार रविवार को महिला कांग्रेस की जिला एवं महानगर अध्यक्ष अनुराधा यादव एवं पूनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में महिलाओं सेदुराचार करने, महिलाओं के साथ हिंसा करने और उनका वीडियो बनाने वाले कर्नाटक के जघन्य अपराधी प्रज्ज्वल रेवन्ना की गिरफ़्तारी के लिए कचहरी पर धरना प्रदर्शन किया। 

varanasi

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है। महिलाओं के साथ हिंसा और यौन जनित अपराधों की लगातार बढ़ती स्थिति से साफ दिखता है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा में बिल्कुल फेल हो चुकी है। सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि जिस प्रज्वल रेवन्ना के बारे में खुद भाजपा के विधायक ने गृह मंत्री से शिकायत की थी, उसके बावजूद भी उसे टिकट दिया गया।

उन्होंने मांग किया कि इस पैशाचिक दुष्कृत्य की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए, ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा मिले। आज के इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस कमेटी की अनुराधा यादव ने किया। धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा, रेनू चौधरी, पुष्पा, शाहिस्ता, तारा, आरती सरोज,यशमीन, मनोरमा, कुमकुम, मनसा, सविता सहित ढेरों महिला साथी मौजूद रहीं।
 

Share this story