मार्कंडेय महादेव मंदिर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया पूजन, लोकमंगल की कामना की

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काशी आगमन पर श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर में परिवार सहित दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान शिव की आरती में भाग लिया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

123

मंदिर परिसर में उनके आगमन पर विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरुजी के नेतृत्व में अजय कुमार गिरि उर्फ रिंकू बाबा, हरिबंश कुमार गिरी उर्फ लालू बाबा, राघवेंद्र गिरी उर्फ सोलू गिरी और अमन गिरी द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से पूजन संपन्न कराया गया।

राज्यपाल के इस आध्यात्मिक प्रवास के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उनके आगमन को लेकर उत्साह देखा गया।

Share this story