रविदास घाट पर युवती की मौत, गंगा से निकालकर ट्रॉमा सेंटर ले गई पुलिस, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट के पास बुधवार को एक 20 वर्षीय युवती की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर युवती को गंगा से बाहर निकाला और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोताखोरों ने चलाया राहत अभियान
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही लंका थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तत्काल खोज अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद युवती को गंगा से बाहर निकाला गया और बिना देर किए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नगवां की रहने वाली थी सिमरन साहनी
मृतका की पहचान नगवां निवासी सिमरन साहनी (20 वर्ष) पुत्री भरत साहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल और घाट पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से युवती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मानसिक तनाव की भी जांच कर रही पुलिस
स्थानीय लोगों के अनुसार सिमरन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि पुलिस ने किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ के 

Share this story