काशी में देव दीपावली को और भव्य बनाएगा लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी
WhatsApp Channel Join Now
चेतसिंह घाट पर शुरू हुई लेजर शो की टेस्टिंग, बाबा विश्वनाथ की महिमा और काशी की परंपरा होगी प्रदर्शित

वाराणसी। काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली को इस वर्ष और अधिक भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट के साथ इस बार दर्शक आधुनिक तकनीक से सजे लेजर शो, 3D प्रोजेक्शन और ग्रीन आतिशबाजी का अद्भुत संगम देख सकेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को चेतसिंह घाट पर लेजर शो की टेस्टिंग प्रारंभ कर दी गई।

काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली को इस वर्ष और अधिक भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट के साथ इस बार दर्शक आधुनिक तकनीक से सजे लेजर शो, 3D प्रोजेक्शन और ग्रीन आतिशबाजी का अद्भुत संगम देख सकेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को चेतसिंह घाट पर लेजर शो की टेस्टिंग प्रारंभ कर दी गई।

टेस्टिंग के दौरान लाइट और साउंड सिस्टम की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि देव दीपावली के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न हो। आयोजकों के अनुसार इस लेजर शो के माध्यम से काशी की प्राचीन परंपरा, बाबा विश्वनाथ की महिमा, गंगा आरती की आभा और काशी की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक देव दीपावली के दिन चेतसिंह घाट पर दो चरणों में 15-15 मिनट के लेजर शो प्रस्तुत किए जाएंगे। शो के बाद गंगा नदी के ऊपर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी की जाएगी, जो पर्यावरण के अनुकूल होगी।

काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली को इस वर्ष और अधिक भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट के साथ इस बार दर्शक आधुनिक तकनीक से सजे लेजर शो, 3D प्रोजेक्शन और ग्रीन आतिशबाजी का अद्भुत संगम देख सकेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को चेतसिंह घाट पर लेजर शो की टेस्टिंग प्रारंभ कर दी गई।

हर वर्ष की तरह इस बार भी देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचेंगे। दीपों से सजे घाटों का दृश्य ऐसा प्रतीत होगा मानो “तारे धरती पर उतर आए हों”। श्रद्धालु और सैलानी इस मनोहर पल को अपने कैमरों में कैद करने के लिए उत्सुक दिखाई देंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और आपात सेवाओं की निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए हैं। गंगा तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ देव दीपावली का यह आयोजन काशी की दिव्यता और भव्यता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Share this story