वाराणसी में Columbus Shoes के डीलर्स मीट में KSM की धूम, नए कलेक्शन की हुई लॉन्चिंग

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के एक होटल में आयोजित Columbus Shoes के डीलर्स मीट-2026 में फुटवियर कारोबार से जुड़े डीलर्स और व्यावसायिक सहयोगियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी ने इस दौरान अपने नए कलेक्शन, आधुनिक तकनीक वाले फुटवियर और बच्चों व महिलाओं के लिए विस्तृत रेंज पेश की। इस दौरान सबसे बड़ा आकर्षण Columbus NXG के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में KSM को प्रस्तुत किए जाने की घोषणा रही।

 a

Columbus Shoes के चेयरमैन सन्दीप मनोचा ने इस विशेष घोषणा के साथ कंपनी की नई दिशा और उत्पादों को डीलर्स के सामने रखा। KSM के साथ Columbus NXG की नई पहचान और Carbon Plate Technology से लैस KSM Series को भी खास तौर पर प्रदर्शित किया गया। कंपनी के अनुसार नई सीरीज को बेहतर आराम, मजबूती, सपोर्ट और प्रदर्शन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसकी कीमत 1,799 रुपये से शुरू होगी।

123

डीलर्स मीट में Columbus की लोकप्रिय NXG श्रृंखला के कई उत्पादों ने भी ध्यान खींचा। इनमें Streak, Vision, Solar, Arcade, Running, UP-01, UP-02, Victory, Pogo Kids, Zara Ladies, Booster और Alpha Walk प्रमुख रहे। इसके साथ ही कंपनी ने बच्चों और महिलाओं के लिए अपनी नई एवं विस्तृत फुटवियर श्रृंखला भी पेश की। नए डिजाइन और आधुनिक तकनीक से तैयार उत्पादों को डीलर्स की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

 Columbus Shoes

कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी स्थित Shri Shyam Trade Venture Pvt. Ltd. के सन्दीप अग्रवाल, Columbus Shoes के वितरक, के सहयोग से हुआ। डीलर्स मीट में कंपनी के चेयरमैन सन्दीप मनोचा के साथ एमडी कृष संदीप मनोच, कंट्री हेड पुनीत गर्ग और यूपी सेल्स हेड गौरव त्यागी समेत बिक्री टीम मौजूद रही। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने डीलर्स और व्यापारिक सहयोगियों से सीधा संवाद किया तथा बाजार से जुड़े उनके सुझाव और अनुभव सुने। इस दौरान डीलर्स के लिए विशेष बुकिंग योजनाएं भी पेश की गईं, जिससे कारोबारियों में उत्साह बढ़ा।

Columbus Shoes

कंपनी की ओर से कहा गया कि Columbus Shoes का फोकस उपभोक्ताओं को गुणवत्ता, आराम, आधुनिक डिजाइन और तकनीक से युक्त उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ डीलर्स एवं वितरकों के साथ मजबूत व्यावसायिक संबंध कायम रखना है। नए कलेक्शन, KSM Series और आकर्षक बुकिंग योजनाओं के साथ वाराणसी में आयोजित यह डीलर्स मीट फुटवियर कारोबारियों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा।

Share this story