जम्मू-काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने काशी कोतवाल का लिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जम्मू-काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को काशी कोतवाल कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मनोज सिन्हा ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। 

मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत महंत सुमित उपाध्याय ने किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

Share this story