बीएचयू की छात्रा इंद्राणी मुर्मू बनीं संथाली जनजाति से शोध करने वाली पहली महिला, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विभिन्न जाति धर्म संप्रदाय देश विदेश के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। इस विश्वविद्यालय में अमीर गरीब मध्यम वर्ग की सभी वर्ग के छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विद्यालय है। यहां पर गरीब और निम्न तबके के विद्यार्थी पठन-पाठन करके देश के साथ ही विदेश राज्य परिवार और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का काम करते हैं। 

bhu

कुछ ऐसा ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बंगला विभाग की एक छात्रा ने कर दिखाया है। यह छात्र झारखंड के बहुत ही पिछड़े जनजाति से बिलॉन्ग करती है। जो अपनी जनजाति से शोध कार्य करने वाली पहली महिला बनी है। वह विद्यार्थी झारखंड के संथाली जनजाति से बिलॉन्ग करती है। 

bhu

बता दें कि संथाल भारत का मुंडा जातीय समूह की एक प्रमुख जनजाति है। वे मुख्य रूप से भारतीय राज्यों झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और असम में रहते हैं, यह अल्पसंख्यक में नेपाल और बांग्लादेश में भी पाये जाते हैं। ये मूल रूप से संथाली भाषा बोलते हैं। इन लोगों के समूह में शिक्षा का बहुत ही अभाव होता है। लोग पढ़ाई लिखाई करने के लिए काफी दूर तक यात्रा करना होता है जिसके कारण ज्यादातर लोग कम पढ़े लिखे होते हैं। 

bhu

ऐसे में बीएचयू बांग्ला विभाग में संथाली जनजाति से निकलकर शोध कार्य करने वाली प्रथम छात्रा इंद्राणी मुर्मू है। शोध कार्य के साथ ही यह छात्र काफी खुश है और इसका श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को देना चाहती है। शोध कार्य कराने  वाले प्रोफेसर प्रकाश कुमार माहती भी काफी खुश और प्रसन्न नजर आ रहे हैं और इस छात्रा के शोध कार्य पुर्ण होने के साथ ही छात्र को बधाई और शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि शोध कार्य करने के साथ ही छात्र अपने जनजाति के लोगों को शिक्षित करेगी और और एक प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Share this story