बरेका में सतर्कता क्विज में स्टोर विभाग ने मारी बाजी, चिकित्सा दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर

123
WhatsApp Channel Join Now

नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, 60 कर्मचारियों की रही सहभागिता

दिव्यांग कर्मचारी और महिला अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया समान अवसर का संदेश

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत सोमवार को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ विभागों की टीमों ने भाग लिया। छह राउंड में हुई प्रश्नोत्तरी में स्टोर विभाग ने प्रथम, चिकित्सा विभाग ने द्वितीय और लेखा विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता और सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह, विधि अनुभाग में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारी एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक नन्द कुमार राजू, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक प्रतिभा कुमारी और कार्यालय अधीक्षक यासमीन फातिमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस पहल के माध्यम से कार्यस्थल पर समावेशिता, समान अवसर और सभी कर्मचारियों की सहभागिता का संदेश दिया गया।

123

छह राउंड में परखी गई प्रतिभागियों की समझ
प्रतियोगिता में बरेका के नौ विभागों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में चार कर्मचारी शामिल रहे। दर्शक दीर्घा में मौजूद कर्मचारियों सहित कुल 60 लोगों की सहभागिता रही। छह रोचक राउंड में प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए। कर्मचारियों ने अपने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और विषयों की समझ का परिचय दिया।

दर्शक दीर्घा में मौजूद प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के टेक्नीशियन बाबू राज पटेल और सीनियर फार्मासिस्ट शिवेंद्र नवल ने भी प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर सबका ध्यान आकर्षित किया। दर्शकों ने भी प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

123
भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति पर जोर
मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने दैनिक कार्यों में नियमों का पालन करने, निष्पक्ष निर्णय लेने और सार्वजनिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां कर्मचारियों में सतर्कता, पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही की भावना मजबूत करती हैं। उन्होंने नैतिक आचरण और सुशासन को कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित संचालन में मुख्य सतर्कता निरीक्षक सुधीर कुमार जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

BK Pathak
BK Pathak

21108 Articles

Veerkeshwar Pathak Journalist Veerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story