पहले ही प्रयास में अमन बने डिप्टी जेलर, असवारी गांव में जश्न का माहौल

WhatsApp Channel Join Now
 वाराणसी के Mirzamurad क्षेत्र अंतर्गत असवारी गांव के होनहार युवक अमन प्रजापति ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की, जिससे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
अमन प्रजापति, संजय प्रजापति के पुत्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

गांव में हुआ सम्मान समारोह
अमन की इस उपलब्धि पर असवारी गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवधनी पटेल ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर और बाबा विश्वनाथ का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने अमन को शुभकामनाएं दीं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा
गांव के लोगों का कहना है कि अमन की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और युवा उनसे प्रेरणा ले रहे हैं।

Share this story