History IAS Academy के जम्मू सेंटर का शानदार प्रदर्शन, ज्यूडिशियल सेवा में 7 अभ्यर्थी चयनित, बने सिविल जज

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। History IAS Academy के जम्मू सेंटर ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (ज्यूडिशियल) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एकेडमी से जुड़े 7 अभ्यर्थियों का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है। 

j

इस परीक्षा के टॉपर अंशुल लाल शर्मा ने भी हिस्ट्री IAS एकेडमी के मॉक इंटरव्यू में हिस्सा लिया था। इस उपलब्धि ने संस्थान की तैयारी और मार्गदर्शन की गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है। 

एकेडमी के अनुसार, कुल 17 अभ्यर्थियों ने मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम में भाग लिया था, जिनमें से 7 अभ्यर्थियों का चयन सिविल जज के रूप में हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में अंशुल शर्मा (प्रथम स्थान), मोहम्मद अलीम सईद (13वां स्थान), प्रियंका भारद्वाज (23वां स्थान), स्वेता सावन (29वां स्थान), आसिफ मुस्तफा (30वां स्थान), संयोगिता सैनी (35वां स्थान) और दाऊद अहमद भट्ट (39वां स्थान) शामिल हैं।

इस सफलता पर हिस्टी आईएएस एकेडमी दुर्गाकुंड वाराणसी के डायरेक्टर डॉ बैजू कुमार और जम्मू सेंटर से पूर्व जज सुभाष गुप्ता ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य अभ्यर्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Share this story