UPPSC में History IAS Academy का शानदार प्रदर्शन, प्रशांत सिंह बने नायब तहसीलदार
वाराणसी। History IAS Academy के वाराणसी सेंटर ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। हाल ही में घोषित यूपीपीएससी परीक्षा परिणाम में अकादमी से जुड़े अभ्यर्थी प्रशांत सिंह का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है, जिससे संस्थान और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।

बताया जा रहा है कि प्रशांत सिंह ने परीक्षा की तैयारी के दौरान History IAS Academy के मॉक इंटरव्यू सत्र में भाग लिया था, जिसका उन्हें अंतिम चयन में विशेष लाभ मिला। अकादमी द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन और अभ्यास ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर अकादमी के निदेशक डॉ बैजू कुमार ने प्रशांत सिंह सहित अन्य सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर सफलता की ओर प्रेरित करता रहेगा।

