पावरग्रिड के वाराणसी उपकेंद्र में हिन्दी कार्यशाला, कार्यालयीन कामकाज में हिन्दी के अधिक प्रयोग पर जोर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वाराणसी उपकेंद्र में 19 सितंबर को एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वाराणसी, शक्तिनगर, रिहंद और एचवीडीसी विंध्याचल उपकेंद्र के कुल 15 कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारंभ वाराणसी उपकेंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राज कुमार और आमंत्रित संकाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग, उसके महत्व और संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ं

कार्यशाला में बतौर संकाय शामिल उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी के सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने ‘भारत में हिन्दी की अनिवार्यता, महत्व, सारगर्भिता एवं धर्मिता’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने राजभाषा नीति एवं हिन्दी से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए कर्मचारियों को कार्यालयीन कामकाज में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने काव्य पाठ भी किया।

ं

अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं उपकेंद्र प्रभारी राज कुमार ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपने अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्य हिन्दी में करें। उन्होंने प्रतिभागियों से हिन्दी में कामकाज के दौरान आने वाली समस्याओं को कार्यशाला में खुलकर रखने और उनका समाधान समझने का भी आह्वान किया।

Share this story