वाराणसी में एलपीजी उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को जिला प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। गैस की आपूर्ति सुचारु रखने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन ने तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इंडेन गैस के लिए हेल्पलाइन
Indian Oil Corporation की इंडेन गैस सेवा से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए 7004147913 और 9140213317 नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए नंबर
Bharat Petroleum की भारत गैस सेवा लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए 8960895554 हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है, जिससे आपूर्ति या अन्य शिकायतों का समाधान किया जा सके।

एचपी गैस के लिए सुविधा
वहीं Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपी गैस) के उपभोक्ताओं के लिए 8655436745 नंबर जारी किया गया है।

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
प्रशासन का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Share this story